-->
यहां मजाक चल रहा है, सड़क पर गंदगी और जलजमाव और नाला साफ-सुथरा

यहां मजाक चल रहा है, सड़क पर गंदगी और जलजमाव और नाला साफ-सुथरा



निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार / मजाक करना अच्छी बात है, परन्तु मजाक का लेबल कुछ ऊंचा हो तो चार चांद लग जाता है, खैर इस बार मजाक नगर परिषद द्वारा किया गया है। सब जानते हैं कि शहर में नाला का निर्माण पानी निकासी के लिए किया जाता है, पर जब नाला बनाकर उसे ढक दिया जाए और पानी को कहा जाए तुम सड़क पर रहो, नाला में जाओगे तो गंदा हो जाओगे। कुछ इस प्रकार का यह मजाक किया गया है। मछली बाजार में एक बार नजर दौड़ा लिया जाए तो ये मजाक देखने को मिल जायेगा कि कैसे लोगों के साथ इस होली के अवसर पर किया गया। होली बाद जब पहली बारिश हुई तो नाला सुरक्षित है पानी सड़क पर है। एक तो सड़क से ऊंचा नाला और उसमें जल निकासी का पता नहीं, अब इस सड़क और नाले से होकर गुजरने वाले लोग खुद समझे कि वे कैसे जाएं, इसका जिम्मेवार कौन है, ये पता नहीं। फिल्हाल तो आने-जाने वाले और वहां संचालित सभी दुकानदार और ठोक व्यवसाई किस प्रकार बारिश के दिनों में अपना गुजारा करेंगे, ये सोचना शायद महंगा पड़ेगा। इसका रास्ता कौन निकालेगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा, आने वाला वक्त तय करेगा। फिल्हाल सब लोग गंदगी और जलजमाव के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।

0 Response to "यहां मजाक चल रहा है, सड़क पर गंदगी और जलजमाव और नाला साफ-सुथरा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article