गुजरात के दाहोद में रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में भव्य सांसद ढोल मेले का आयोजन
रविवार, 9 मार्च 2025
Comment
गुजरात- का दाहोद एवं दाहोद से जुड़े जिले आदिवासी बाहुबाल्य क्षेत्र माने जाते है इस क्षेत्र में परंपरागत शादी विवाह एवं शुभ अवसरों पर ढोल ताशे बजाए जाते हैं परंतु आज के नए दौर में ढोल की जगह डीजे ने ले रखी है परंतु आदिवासी समुदाय अपनी आदिवासी संस्कृति की परंपरागत धरोहर ढोल को संजोए रखने के लिए हर साल की तरह इस साल भी भील सेवा सुधार मंडल अध्यक्ष नगर सिंह पलाश द्वारा १७वा सांसद ढोल मेले का आयोजन किया गया
जिसमें विविध प्रांत प्रदेश की नृत्य मंडलियों के साथ ढोल वादको ने हिस्सा लिया जिसमें आदि जाति विकास प्राथमिक माध्यमिक एवं प्रौढ शिक्षण मंत्री कुबेर डिंडोर, सांसद जसवंत सिंह भाभोर, विधायक कन्हैयालाल किशोरी जिला पंचायत प्रमुख करण सिंह डामोर एवं बड़ी संख्या में महानुभाव उपस्थित रहे।
दाहोद गुजरात/ ब्यूरो चीफ/ महेश वर्मा

0 Response to "गुजरात के दाहोद में रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में भव्य सांसद ढोल मेले का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें