-->
नेपाल में कर्फ्यू और रक्सौल में पसरा सन्नाटा, राहत की सांस ले रही रक्सौल!

नेपाल में कर्फ्यू और रक्सौल में पसरा सन्नाटा, राहत की सांस ले रही रक्सौल!




 

निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार / रक्सौल पड़ोसी देश नेपाल के बीरगंज में हनुमान जयंती के दिन निकले जुलूस में हुए विवाद के कारण वहां हालात काफी खराब नजर आ रहे हैं, जिसके कारण वहां के जिलाधिकारी ने पर्सा जिलांतर्गत पूरे बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया है, जिसके कारण शहर वीरान पड़ा है, साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर से आवाजाही बंद कर दिया गया है, परन्तु आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस एवं फायर बिग्रेड आदि जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस कर्फ्यू का असर रक्सौल में भी देखने को मिल रहा है। जहां बीरगंज से आवाजाही पर रक्सौल बाजार में रौनक रहती वहीं इस कर्फ्यू के बाद रक्सौल की सड़के और बाजार भी सुनी-सुनी दिखाई पड़ रही है। मानो आज रक्सौल बाजार राहत की सांस ले रहा हो। वहीं शहर के लोहापट्टी स्थित कपड़े की दुकान अमरदीप के संचालक बिमल रूंगटा ने कहा कि पड़ोसी देश के शहर बीरगंज में कर्फ्यू के कारण दुकान में ग्राहक नदारद है, जबकि अभी ग्राहकों की भीड़ रहती है। वही नेपाल से आए एक-दो ग्राहकों ने बताया कि ज्यादा आवश्यकता होने के कारण चोरी-छुपे खेत-खलिहान के रास्ते वे भारत के रक्सौल में पहुंच पाए हैं, हालांकि डर भी है। गौरतलब है कि ये साफ है कि भारत और नेपाल के बाजार एक-दूसरे पर टीके हुए हैं।

0 Response to "नेपाल में कर्फ्यू और रक्सौल में पसरा सन्नाटा, राहत की सांस ले रही रक्सौल!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article