पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी अंचल के समक्ष किया गया आमरण अनशन
अंचलाधिकारी मोतिहारी के मनमानी के विरुद्ध आज दिनांक 30/05/2025 को समय 11.35 बजे से राजू बैठा मुखिया गोढ़वा सह प्रदेश सचिव मुखिया संघ बिहार का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हुआ। श्री बैठा ने बताया कि नौ सूत्री मांगों को लेकर हम आज से मांगे पूरी होने तक अनशन जारी रखेंगे । हमारी मुख्य मागे पंचायत 1 सरकार भवन निर्माण में ग्राम सभा की अनदेखी कर मनमाने जगह पर निर्माण कार्य शुरू कराने के दोषी राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन और CO मोतिहारी को बर्खास्त किया जाए। 2 जनप्रतिनिधियों का फोन रिसीव नहीं करने तथा दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं एलपीसी में व्यापक गड़बड़ी की जांच कराई जाए
3 ग्राम सभा के प्रस्ताव की अनदेखी कर गलत जगह पर मनमानी तरीके से निर्माण कार्य शुरू करने वाले संवेदक को प्रतिबंधित करते हुए उनके भुगतान पर रोक लगाइ जाए 4 बिना ग्राम सभा के प्रस्ताव, नजरी नक्शा, जमीन के प्रतिवेदन बिना पंचायत सरकार भवन के मनमर्जी निविदा की जांच कराई जाए तथा गलत तरीके से निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने वाले अधिकारियों पर कारवाई किया जाए 5 संध्या कुमारी अंचलाधिकारी के कार्यकाल में किए गए दाखिल खारिज परिमार्जन एवं एलपीसी सहित अन्य कार्यों की एक समिति बनाकर उसकी जांच कराई जाए जिसमें एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए। 6 अंचल कार्यालय के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे अतिक्रमण वाद में अंचलाधिकारी मोतिहारी के मनमानी एवं पक्षपात करने संबंधी मामले की जांच कराकर उनपर कारवाई की जाए । 7 संवेदक, राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन और अंचलाधिकारी के द्वारा 80छठ पूजा सिर्सोप्ता को तोड़कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है इसलिए इनलोगो के विरुद्ध सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर कारवाई की जाए। 8 संवेदक , राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन और अंचलाधिकारी के द्वारा तोड़े गए 80 छठ पूजा सिर्सोप्ता निर्माण कार्य पर व्यय होने वाली राशि इनलोगो से वसूल करते हुए अविलंब छठ पूजा सिर्सोप्ता का निर्माण कराया जाए । 9 पंचायत सरकार भवन निर्माण के निविदा के 06 माह बाद भूमि का दूसरा प्रतिवेदन शिकायत के बाद संवेदक के सांठ गांठ कर बिना ग्राम सभा के भेजने वाले, राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन और अंचलाधिकारी पर नियमानुसार कारवाई की जाए । श्री बैठा ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बाबजूद भी मोतिहारी CO फरार है। ताकि उसके द्वारा किए गए अनियमितता उजागर न हो जाए। हमारा अनशन आज शुरू हुआ है और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी अनशन जारी रहेगा । अब देखना है जिला प्रशासन का कुंभकर्णी निंद्रा कब खुलता है कब मोतिहारी CO पर नियमानुसार कारवाई होता है। अनशन स्थल पर जगरनाथ प्रसाद समिति, शंकर दास सरपंच, नंदू प्रसाद पूर्व उप मुखिया, डॉ तबरेज, महेश बैठा, धड़खन पासवान, अशोक कुमार पासवान, उपेन्द्र कुमार, अदालत पासवान, सीता देवी मुखिया, रामधार राम मुखिया पति, नरेश साहनी,मदन साह, प्रेम चंद्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

0 Response to "पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी अंचल के समक्ष किया गया आमरण अनशन"
एक टिप्पणी भेजें