-->
जिलाधिकारी महोबा एवं पुलिस अधीक्षक महोबा की मौजूदगी में कराया गया मॉक ड्रिल

जिलाधिकारी महोबा एवं पुलिस अधीक्षक महोबा की मौजूदगी में कराया गया मॉक ड्रिल




बृजेंद्र भारद्वाज जिला क्राइम ब्यूरो चीफ महोबा की खास रिपोर्ट....

 जनपद महोबा के वीरभूमि डिग्री कालेज महोबा में जिलाधिकारी महोबा, श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा, प्रबल प्रताप सिंह की मौजूदगी में जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल के जरिए नागरिकों को युद्ध/आपात स्थिति के मद्देनजर नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु बचाव का प्रशिक्षण दिया गया l प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए वृहद स्तर पर विभिन्न आयामों को सम्मिलित करते हुए मॉक ड्रिल किया गया l जिसमें सिविल पुलिस, पी ए सी, पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड, फायर सर्विस, आपदा मित्र, भूतपूर्व सैनिक, विद्युत विभाग, चिकित्सकीय टीमों सहित कई संगठन और स्वयंसेवी समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आपात स्थिति में सायरन बजने पर क्या करना है और क्या नहीं करना है की जानकारी दी गई। 

क्या करें- हवाई हमले या युद्ध का सायरन बजते ही तुरन्त घर के अन्दर चले जाये, सुरक्षित आश्रय या पक्के मकान के बेसमेंट, बाथरूम या सीढ़ियों के नीचे शरण ले।

ब्लैकआउट का निर्देश मिले तो घर के बाहर की सभी लाइटें बंद कर दें। यदि कमरें के अन्दर लाईट जलाना आवश्यक है तो इस प्रकार जलाये कि प्रकाश किसी भी दशा में बाहर न जाने पाये।

इस मॉकड्रिल के अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, चिकित्साधिकारी महोबा एवं उनकी प्रशिक्षित टीम, प्रतिसार निरीक्षक सहित सम्बन्धित समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।।

0 Response to "जिलाधिकारी महोबा एवं पुलिस अधीक्षक महोबा की मौजूदगी में कराया गया मॉक ड्रिल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article