-->
योग की राह पर पुरंदरा पंचायत, पहली बार ग्रामीणों समेत जनप्रतिनिधियों ने किया योग

योग की राह पर पुरंदरा पंचायत, पहली बार ग्रामीणों समेत जनप्रतिनिधियों ने किया योग

 


सोनू कुमार गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी रक्सौल 'योग है, तो आप निरोग है' के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पहली बार पुरंदरा पंचायत के नवनिर्मित खेल मैदान में आयोजित योगा कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर एक साथ योगाभ्यास किया और जन-जन को योग के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। ग्रामीण विकास के लिए बनी युवाओं के संगठन PDA द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर अमरनाथ जी सभी को योग से जुड़ी जानकारी दी और योगासन कराया। डॉक्टर अमरनाथ जी सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम " एक पृथ्वी, एक स्वस्थ " से जुड़ी कई और महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।  PDA द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद नवी हसन, पुरंदरा पंचायत के मुखिया श्रीराय नट, सरपंच जोखू राम, पैक्स अध्यक्ष इंग्रासन पटेल, उपमुखिया शशिभूषण साह, सभी वार्ड पार्षद समेत न्याय मित्र अधिवक्ता दीप प्रकाश मौज़ूद रहे।

0 Response to "योग की राह पर पुरंदरा पंचायत, पहली बार ग्रामीणों समेत जनप्रतिनिधियों ने किया योग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article