निघासन की सीएचसी मे कमीशन खोरी के चलते मरीजों की जेब पर डाला जा रहा डाका
मंगलवार, 22 जुलाई 2025
Comment
रिपोर्ट - स्थानीय संपादक मोहम्मद इलियास
मरीजों को इलाज के नाम पर वसूले जा रहे कई हजार रुपए।एक बार फिर चर्चा मे निघासन सीएचसी में तैनात संविदा डॉक्टर त्रिभुवन सिंह।
लखीमपुर खीरी। जिले के बेलरायां निवासी चंदा नाम की महिला ने बताया कि कल सुबह उसके पेट मे दर्द व जलन होने पर उनके परिवार के लोग चंदा को निघासन सीएचसी ले कर आए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ त्रिभुवन सिंह ने उन्हें बाहर से 1400 की दवा लिख दीफिर कुछ देर बाद 700 की दवा लिख दी।डॉक्टर इतने होशियार हैं कि बाहर से महंगी दवा लिखने के बाद पर्चा अपने पास ही रख लेते है कि कोई सबूत ही न हो कि हमने बाहर से दवा लिखी है।महिला के परिवारजन करेंगे उच्च अधिकारियों से डॉक्टर की शिकायत।

0 Response to "निघासन की सीएचसी मे कमीशन खोरी के चलते मरीजों की जेब पर डाला जा रहा डाका"
एक टिप्पणी भेजें