प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के जन्मदिन पर सेवा व समर्पण का अनोखा उदाहरण खैराबाद में नगर पालिका प्रतिनिधि बबलू गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरित कर मनाया जन्मोत्सव
रिपोर्ट•एस के शर्मा सीतापुर
खैराबाद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं लखीमपुर खीरी से एमएलसी अनूप गुप्ता के जन्मदिन पर खैराबाद में सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला। नगर पालिका परिषद खैराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता उर्फ बबलू के नेतृत्व में कुष्ठ रोग आश्रम में फल वितरण कर मानवता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता बबलू ने नगर पालिका के वार्ड सभासदों के साथ केक काटकर अनूप गुप्ता के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अनूप गुप्ता जैसे कर्मठ व जमीनी नेता से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा में जुटे हैं। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ आश्रम के लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना गया। अभिषेक गुप्ता बबलू ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी नगर पालिका परिषद हर जरूरतमंद के साथ खड़ी मिलेगी।कार्यक्रम में वार्ड मेंबर समेत कई गणमान्य नागरिक, नगर कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सेवा, सादगी और संवेदना का अद्भुत समावेश देखने को मिला।

0 Response to "प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के जन्मदिन पर सेवा व समर्पण का अनोखा उदाहरण खैराबाद में नगर पालिका प्रतिनिधि बबलू गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरित कर मनाया जन्मोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें