-->
रामलीला महोत्सव में गुरुवार को राम बारात का आयोजन किया गया

रामलीला महोत्सव में गुरुवार को राम बारात का आयोजन किया गया



 इनपुट-योगेश कुमार मुदगल 

मारहरा में चल रहे रामलीला महोत्सव में गुरुवार को राम बारात का आयोजन किया गया। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा का शुभारम्भ विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं राहुल भारद्वाज ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न स्वरूपों की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में शामिल डीजे और बैंड की धुन पर बज रहे भजनों पर रामभक्त जमकर थिरके। जगह जगह बारात का स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई नदरई रोड पर बनाई गई जनकपुरी पहुंची। यहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डा. जयसिंह के नेतृत्व में बारातियों की आवभगत करते हुए जलपान कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा का समापन रामलीला ग्राउंड पर किया गया। रात्रि में यहां भगवान के विवाह की लीला का मंचन किया गया। मुकेश राजपूत सन्तोष चौहान प्रेमचंद साहू शैलेंद्र राठी गौरव गुप्ता डिम्पल शराफ यश शर्मा अच्छत राठी दीपक अनिल शर्मा राहुल शाहू यश मुदगल बिनोद गोला आदि

0 Response to "रामलीला महोत्सव में गुरुवार को राम बारात का आयोजन किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article