-->
थाना दिवस बरहज , 23 प्रार्थना पत्र में एक भी का नहीं हुआ निस्तारण।

थाना दिवस बरहज , 23 प्रार्थना पत्र में एक भी का नहीं हुआ निस्तारण।



-बरहज देवरिया- शनिवार को थाना बरहज में थाना दिवस, क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व विभाग के 20 और पुलिस विभाग के 3 रहे । 23 प्रार्थना पत्रों में एक भी का निस्तारण नहीं हुआ। दिन प्रतिदिन जनता की समस्याएं बढ़ती जा रही है पर समास्याओं का समाधान न के बराबर है। क्या कारण है कि समस्या हिल डुल नहीं पा रही है ,इसका अर्थ यह है कि कहीं ना कहीं कार्यो में कमियां बाधित हो रही है , जिसके चलते कार्य जश का तस पड़े रह रहे हैं। यही हाल रह तो जनता का उम्मीद ही टुट जायेगा । आखीर इन सबका समाधान कैसे होगा जब की समस्याएं बढ़ रही है और ज़िम्मेदारियां कम होती जा रही है । आज के समाज में हम सभी के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती सावित होते हुए दिखाई दे रही है । इसे ध्यान में रखते हुए कार्य को आगे गति देनी होगी । थाना दिवस पर थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय, कानूनगो, लेखपाल, अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया जिला ब्यूरो चीफ गजानन्द मौर्य

0 Response to "थाना दिवस बरहज , 23 प्रार्थना पत्र में एक भी का नहीं हुआ निस्तारण।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article