ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की कार्रवाई, दो फरार वारंटी गिरफ्तार
रिपोर्ट :- असलम खान हरिद्वार
पिरान कलियर, हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को ग्राम महमूदपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम महमूदपुर में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के मामले में न्यायालय में वाद संख्या 1190/2026 धारा 324(4), 351(3), 352, 191(2), 191(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज था। न्यायालय द्वारा संबंधित पक्षों को उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे, लेकिन उपस्थित नहीं होने पर दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तौकिर पुत्र माहिर (32 वर्ष) और सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक (28 वर्ष), दोनों निवासी महमूदपुर, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, महिला उपनिरीक्षक विशाखा राठौर एवं अपर उपनिरीक्षक सूरज नेगी शामिल रहे।
0 Response to "ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की कार्रवाई, दो फरार वारंटी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें