-->
देवसरा थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 घंटे में दो मुठभेड़,चोर गिरोह का पर्दाफाश ।

देवसरा थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 घंटे में दो मुठभेड़,चोर गिरोह का पर्दाफाश ।



रिपोर्ट अनिल यादव 

प्रताप गढ़ जिले में पिछले 12 घंटे के अंदर थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया और SOG विजेंद्र सिंह टीम द्वारा की गई दो अलग-अलग मुठभेड़ों ने पूरे क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। पुलिस के अनुसार 07 अगस्त को हुई मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त डब्लू वर्मा को घायल अवस्था में दबोचा गया। उसके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखाकारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान को देवसरा पुलिस और SOG ने एक बार फिर साबित कर दिया है। लगातार दो मुठभेड़ कर चोरी के मामले का पर्दाफाश करना पुलिस की मुस्तैदी और प्रोफेशनलिज्म का उदाहरण है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सख्ती से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी और आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।

0 Response to "देवसरा थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 घंटे में दो मुठभेड़,चोर गिरोह का पर्दाफाश ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article