-->
उर्स मेले की तैयारियों के बीच पिरान कलियर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

उर्स मेले की तैयारियों के बीच पिरान कलियर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान


रिपोर्ट :- असलम खान हरिद्वार

पिरान कलियर साबिर पाक के 758 वे आगामी उर्स मेले को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पिरान कलियर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निकट पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान कलियर पुलिस, दरगाह प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित किया।निरीक्षण में पाया गया कि पिरान कलियर बाजार में कई दुकानदारों ने अनाधिकृत रूप से सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रखा था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।

इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, दरगाह मुख्य मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि उर्स मेले में आने वाले लाखों जायरीन की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

0 Response to "उर्स मेले की तैयारियों के बीच पिरान कलियर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article