-->
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर में आधुनिक एलडीआर यूनिट का उद्घाटन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर में आधुनिक एलडीआर यूनिट का उद्घाटन

 




प्रोजेक्ट "मातृ छाया" के अंतर्गत PSI India द्वारा SBI Foundation के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर में एलडीआर (Labour-Delivery-Recovery) यूनिट का गुणवत्तापूर्ण नवीनीकरण (Renovation) कराया गया है।

इस आधुनिक एलडीआर यूनिट को पूर्णतः वातानुकूलित (Fully Air-Conditioned) बनाया गया है तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक सभी आधुनिक लॉजिस्टिक्स एवं उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। साथ ही यूनिट के सुचारु संचालन हेतु 10 किलोवाट क्षमता का अतिरिक्त सोलर पैनल भी स्थापित किया गया है, जिससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह पहल जनपद में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ समुदाय में सुरक्षित संस्थागत प्रसव के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करेगी। यह जनपद बलरामपुर की अपनी तरह की पहली आधुनिक एलडीआर यूनिट है, जो अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बनेगी।

आज इस आधुनिक एलडीआर यूनिट का उद्घाटन जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

0 Response to "सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर में आधुनिक एलडीआर यूनिट का उद्घाटन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article