-->
कांवड़ वाहन से गिरकर दो कांवड़िये घायल

कांवड़ वाहन से गिरकर दो कांवड़िये घायल




एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम कांवड़ यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। गांव समसपुर के पास शाम को कांवड़ जत्थे में शामिल एक मैक्स पिकअप वाहन से दो कांवड़िए नीचे गिर गए। वाहन में अचानक झटका लगने से यह घटना हुई, जिसमें दोनों कांवड़िए घायल हो गए।

कांवड़ियों का यह जत्था कासगंज जनपद के सोरों स्थित लहरा गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मारहरा कांवड़ रूट से गुजर रहा था। समसपुर गांव के पास मैक्स पिकअप के डाले पर बैठे कांवड़िए वाहन में अचानक झटका लगने से सड़क पर आ गिरे।

घायलों की पहचान अवागढ़ थाना क्षेत्र के बोर्रा खुर्द गांव निवासी 23 वर्षीय मक्खन सिंह और 21 वर्षीय ललित के रूप में हुई है। इस हादसे में मक्खन सिंह के कंधे में चोट लगी है, जबकि ललित की कमर में चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मारहरा स्थित बीएम जुबैरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने पर मारहरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

इस हादसे के बाद पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस लगातार कांवड़ जत्थों की आवाजाही पर नज़र रख रही है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

0 Response to "कांवड़ वाहन से गिरकर दो कांवड़िये घायल "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article