कोतवाली कलियर में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
रिपोर्ट :- असलम खान हरिद्वार
पिरान कलियर, हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कलियर परिसर में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कलियर के नेतृत्व में थाना परिसर में मौजूद समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। पुलिसकर्मियों ने जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
0 Response to "कोतवाली कलियर में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती"
एक टिप्पणी भेजें