-->
आनंद्पुरम कॉलोनी क्षेत्र इकाई ने निकाली योग चेतना जन जागरण रैली

आनंद्पुरम कॉलोनी क्षेत्र इकाई ने निकाली योग चेतना जन जागरण रैली

 



 शाहजहांपुर, योग सप्ताह के अंतर्गत भारतीय योग संस्थान की आनंद्पुरम कॉलोनी क्षेत्र इकाई द्वारा योग चेतना जन जागरण रैली का आयोजन जिला प्रधान पवन सिंह के नेतृत्व में किया गया | रैली का प्रतिनिधित्व पार्षद नरेश मौर्या और शिव ओम सक्सेना ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए किया | उनके पीछे महिला साधिकाएँ योग चेतना रैली के बैनर लेकर और योग के नारे लगते हुए चल रहीं थीं | योग वाहन में बज रहे विभिन्न योग गीत नागरिकों को आकर्षित और जागरूक कर रहे थे | उप प्रधान डा.मयंक भूषण पाण्डेय ने सभी से 21 जून को सामूहिक योग करने की अपील की | इससे पूर्व अनिल त्रिवेदी ने सभी साधक-साधिकाओं को चन्दन तिलक लगाकर स्वागत किया | रैली को सफल बनाने में जिला मंत्री राजीव मिश्र, केंद्र प्रमुख राजेश मिश्र, डा.देशबन्धु,प्रदीप गुप्ता,सत्य प्रकाश तिवारी,शिव सरन दीक्षित, राम खिलावन त्रिपाठी,संतोष अग्निहोत्री, रेखा गुप्ता,सुमन तिवारी, शशि वर्मा,पूनम पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा |

0 Response to "आनंद्पुरम कॉलोनी क्षेत्र इकाई ने निकाली योग चेतना जन जागरण रैली"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article