-->
संसद हमले की बरसी पर बाल सांसदों ने किया शहीदों को नमन

संसद हमले की बरसी पर बाल सांसदों ने किया शहीदों को नमन

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल / प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत राजकीय नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोनारटोला चैनपुर में बुधवार को संसद पर हमले की 23वीं बरसी 13दिसम्बर 2023 पर बाल सांसदों ने श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर शहीदों को नमन किया।

बता दें कि समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। बाल सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों ने शहीदों के प्रतीक अमर जवान की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। समारोह की समाप्ति राष्ट्रगीत से हुई। संचालन प्रधान शिक्षक शिव शंकर गिरि ने किया। उक्त समारोह को संबोधित करते हुए बाल संसद के प्रधानमंत्री प्रसून कुमार ने बताया कि 13 दिसम्बर 2001 को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर भारतीय संसद पर आतंकी हमला हुआ था।लेकिन, देश के बहादुर सुरक्षाकर्मियों ने अपने पराक्रम से हमले को नाकाम कर दिया था।परंतु,कुछ जवानों को उस हमले वीरगति प्राप्त हुई। अतएव, वीरगति प्राप्त शहीदों को सादर नमन करना सभी का नैतिक कर्म है। समारोह में बाल सुरक्षा मंत्री ऋचा कुमारी, उप जल मंत्री संध्या कुमारी, पुस्तकालय मंत्री सुधा कुमारी,उप प्रधानमंत्री संजीव कुमार सहित चंदन कुमार, नंदनी कुमारी, वर्षा कुमारी, सुधा कुमारी, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी, अन्नु कुमारी आदि सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।

0 Response to "संसद हमले की बरसी पर बाल सांसदों ने किया शहीदों को नमन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article