-->
पुल निर्माण में खोदे गए गड्ढे से लोगों की जा रही है जान

पुल निर्माण में खोदे गए गड्ढे से लोगों की जा रही है जान


ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण



बिना सुरक्षा के पुल निर्माण लोगों की ले रही है जान


पश्चिमी चंपारण के मनुआपुल से रतवल जाने वाली मुख्य मार्ग पर बिना सुरक्षा पुल निर्माण लोगों की ले रही है जान आपको बता दें कि मनुआपुल से नवलपुर मुख्य मार्ग में आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर पुल निर्माण हो रहा है इसके लिए एजेंसी ने डायवर्सन भी ढंग से नहीं बनाया है वहां किसी तरह कि सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं यहां तक निर्माणहीन एजेंसी ने सुरक्षा घेरा एवं सहकारिता बोर्ड तक नहीं लगाया है पहले हि सड़क निर्माण के कारण उड़ रही धूल से लोग परेशान थे अब निर्माणहिन पुल में गिरकर लोगों की जान जा रही है लगभग 6 दिन पहले इसी पथ में बलुआ गांव के पास पेट्रोल भरा टैंकर पलट गया था इससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी यदि पेट्रोल भरा टेकर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था टेकर का चालक व खलासी की जान भी बड़ी मुश्किल से बची थी वही रविवार की रात 9:00 बजे पुल निर्माण में गिरकर दो लोग घायल हो गए उनका एक हाथ टूट गया और हिरा यादव का मौत हो गई हादसे में किशोर कुमार घायल हो गए नवलपुर के रमेश कुमार यादव सुरेश पांडे अमरजीत कुमार आदि ने बताया कि एजेंसी कछुए की गति से सड़क निर्माण करा रही है सड़क पर मिट्टी का काम करने के बाद पानी का छिड़काव तक नहीं कर रही है तीन-चार सालों से हम लोग धूल से परेशान हैं और पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर कर लोगों की जान जा रही है

0 Response to "पुल निर्माण में खोदे गए गड्ढे से लोगों की जा रही है जान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article