भा ज पा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के खिलाफ विपक्षी दल के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
बगहा अनुमंडल अंतर्गत पिपरासी प्रखंड मुख्यालय के परिसर मे भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल मे तबाही एवं बर्बादी को दर्शाते हुए विपक्ष दलों द्वारा गुरूवार पंद्रह जून को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जिसकी अध्यक्षता भारती राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रताप उर्फ साधू यादव एवं संचालक ज द यू के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पटेल ने की।जिसमे घटक दलो जैसे राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष शमसाद अंसारी भा क पा मा ले के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सहनी काग्रेस के उपाध्यक्ष वासुदेव चौहान, डा०महात्मा शर्मा,शम्भू कुश्वाहा ,गुलाब मुखिया,इब्राहिम अंसारी,मंगल राम,रत्न चौहान, उमेश पटेल, उमेश यादव राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव सहित दर्जनो लोगो ने भाग लिया। धरना प्रदर्शन का मुख्य विषय केंद्र में बैठी भा ज पा सरकार के गलत नीतीयो विरूद्ध आवाज उठाना और महंगाई को लेकर जन सामान्य मे सार्वजनिक करते हुए केवल प्रखंड ही नही बल्की पुरे बिहार मे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करना था।
0 Response to "भा ज पा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के खिलाफ विपक्षी दल के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन "
एक टिप्पणी भेजें