विद्युत सम्बन्धी समस्या के निस्तारण हेतु उपभोक्ता कन्ट्रोल के दूरभाष नम्बर पर करें कॉल -अधीक्षण अभियन्ता
अधीक्षण अभियन्ता एस0 चैधरी ने शासन/कारपोरेशन की मंशानुरूप सम्मानित विद्युत उभोक्ताओं को सूचित करते हुये बताया कि विद्युत वितरण मण्डल, देवीपाटन के अन्तर्गत जनपद बलरामपुर तथा श्रावस्ती में कन्ट्रोल रूम की पूर्व से ही स्थापना है जिसमें विद्युत व्यवधान से सम्बन्धित समस्त प्रकार की शिकायतों का निवारण किया जाता है। जनपद बलरामपुर के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0- 05263-232042 पर तथा श्रावस्ती के मोबाइल नं0- 7380338988 पर विद्युत कटौती तथा अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते है। उपभोक्ता हित मंे तत्काल दर्ज की गयी शिकायतों का निवारण किया जायेगा। साथ ही उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 के टोल फ्री नं0- 1912 पूर्व की भांति संचालित है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्तर्गत तैनात अधिशासी अभियन्ता/उपखण्ड अधिकारी/अवर अभियन्ता के मोबाइल नम्बर पर भी शिकायत दर्ज कर सकते है।
0 Response to "विद्युत सम्बन्धी समस्या के निस्तारण हेतु उपभोक्ता कन्ट्रोल के दूरभाष नम्बर पर करें कॉल -अधीक्षण अभियन्ता"
एक टिप्पणी भेजें