नगर पंचायत फाजिलनगर होगा ग्रीन क्लीन एवं प्लास्टिक मुक्त ःशत्रुमर्दन प्रताप शाही
फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर को ग्रीन क्लीन एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक रविवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही उर्फ बबुआ जी के आवास पर हुई। इस दौरान यह तय किया गया कि नगर पंचायत को 15 दिन के अंदर सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त किया जाए। शासन के निर्देश के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत दंडात्मक कार्यवाही होगी।इससे बचने के लिए यह आवश्यक है कि नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए सभी लोग सहयोग करें और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के अभियान को सफल बनाएं। क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित है।यह भी तय हुआ कि सभी दुकानदार अनिवार्य रूप से अपने प्रतिष्ठान पर एक डस्टबिन जरूर रखें। डस्टबिन की व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से निःशुल्क की जा रही है। किसी भी रूप में अपने दुकान के सामने कचरा ना रखें ।नगर पंचायत को सुरक्षित रखने के लिए यह भी सुनिश्चित किया गया कि हर चौराहे पर सीसीटीबी कैमरा लगाया जाय।इसके लिए 30 से 35 स्थान चिन्हित किया गया है ।जहां सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा ।नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए जो पौधे सूख गए हैं उसके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे ।ऐतिहासिक स्थल होने के वजह से इस पर्यटन स्थली के नौका बिहार को सजाने के लिए लाइट सहित पोल व नाले की व्यवस्था पर जोर दिया गया ।तालाब का सुंदरीकरण कर उसके किनारे चारों ओर पौधे लगाना सुनिश्चित किया गया। नगर पंचायत के बंद पड़े वाटर एटीएम को चालू कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव राजस्व निरीक्षक नंदलाल पाठक, गुड्डू चौहान, अशोक सिंह, सुबोध तिवारी, मोहम्मद आलम ,राजन शाही, पंकज ओझा, गिरीजेश यादव, मोमिन अंसारी, केदारनाथ यादव ,कुंवर शाही आदि लोग मौजूद रहे।
0 Response to "नगर पंचायत फाजिलनगर होगा ग्रीन क्लीन एवं प्लास्टिक मुक्त ःशत्रुमर्दन प्रताप शाही"
एक टिप्पणी भेजें