-->
रक्सौल के शिक्षक पुत्र शिवम ने नीट परीक्षा में बाजी मार, लहराया परचम

रक्सौल के शिक्षक पुत्र शिवम ने नीट परीक्षा में बाजी मार, लहराया परचम

 

 


13 जून 2023 को प्रकाशित नीट के रिजल्ट में रक्सौल के शिवम कुमार ने सफलता हासिल की है और शहर का मान-सम्मान बढ़ाया है। एक निजी विद्यालय के शिक्षक पिता के पुत्र शिवम कुमार ने अपनी शुरुआती पढ़ाई शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय शांति निकेतन आदर्श विद्यालय में पूरी की तथा दसवीं के बाद शिवम ने जवाहर नवोदय विद्यालय पिपराकोठी मोतिहारी से पढ़ाई करते हुए अपने सपने को संजोया तथा नीट की तैयारी में लगे रहे। 13 जून 2023 को प्रकाशित नीट के रिजल्ट में शिवम ने पूरे भारत में 1331 तथा कैटिगरी रैंक 107 से सफलता प्राप्त की है। शिवम की सफलता पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय के प्राचार्य साइमन रेक्स, प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह तथा सेक्रेटरी अशोक कुमार सिंह सहित शिक्षक नीतीश कुमार, मंदीप कुमार, विक्टर डेका, अभिमन्यु कुमार तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार को उन पर गर्व है तथा शिवम के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस सफलता पर खास करके साइमन रेक्स ने काफी हर्ष व्यक्त किया और शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

0 Response to "रक्सौल के शिक्षक पुत्र शिवम ने नीट परीक्षा में बाजी मार, लहराया परचम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article