-->
दुकान में लगी आग से दुकान में रखा सामान जलकर हुआ राख

दुकान में लगी आग से दुकान में रखा सामान जलकर हुआ राख

 



फाजिलनगर। नगर पंचायत के बघौचघाट मोड़ पर स्थित एक क्राकरी व प्लास्टिक के दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग के चलते दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया अन्यथा काफी क्षति हो सकती थी। 

   चौराखास थाना क्षेत्र के देवीचक निवासी गौतम गुप्ता कस्बे के बघौचघाट मोड़ के पास क्राकरी व प्लास्टिक के सामानों का दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को अपनी दुकान बन्द कर घर चले गए थे। शनिवार को साप्ताहिक बन्दी के चलते दुकान पर नहीं पहुंचे। शनिवार को देर रात लगभग ग्यारह बजे के आसपास उनके मकान मालिक ने दुकान से आग की लपटें निकलते देख दुकानदार को इसकी सूचना देते हुए अन्य लोगों को भी सूचना दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही अगल बगल के लोग वहां पंहुचकर आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आग की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही भी काफी संख्या में युवाओं के साथ वहां पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग करने लगे। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। लोगों के प्रयास का यह परिणाम रहा कि जिस दुकान में आग लगी थी उसको तो नहीं बचाया जा सका लेकिन आग को अगल बगल की दुकानों में जाने से रोक लिया गया नहीं तो बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी।

0 Response to "दुकान में लगी आग से दुकान में रखा सामान जलकर हुआ राख"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article