-->
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, डीएम चंद्रशेखर, एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा समेत 6 लोगों पर कंप्लेंट केस सीजीएम कोर्ट में दाखिल हुआ है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, डीएम चंद्रशेखर, एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा समेत 6 लोगों पर कंप्लेंट केस सीजीएम कोर्ट में दाखिल हुआ है

 





पटना गुरुवार को भाजपा के द्वारा पटना के गांधी मैदान से विधानसभा मार्च निकाला गया था। इस दौरान पटना के डाक बंगला चौराहे पर उथल पुथल की स्थिति बन गई। बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस के द्वारालाठीचार्ज किया गया। इस दौरान आंसू गैस और वाटर कैनन चलाए गए। घटना में कई बीजेपी के नेता समेत विधायक और सांसद घायल हुए। वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस के द्वारा पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया तो वहीं अब पटना के सिविल कोर्ट में बीजेपी नेता के द्वारा भी परिवाद दायर किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर कंप्लेंट केस फाइल हुआ है। हत्या, हत्या के प्रयास और छेड़खानी समेत कई आरोपों को लेकर पटना सिविल कोर्ट में कंप्लेंट केस फाइल किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, डीएम चंद्रशेखर, एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा समेत 6 लोगों पर कंप्लेंट केस सीजीएम कोर्ट में दाखिल हुआ है। भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू और उनके अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। धारा 302, धारा 307, धारा 341, धारा 323 ,354, 120बी, 34 समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया गया है। "विधानसभा मार्च के लिए गांधी मैदान से विधानसभा जाना था, जिसमें बिहार के एवं केंद्र के कई नेता मौजूद थे। नेताओं को बर्बरतापूर्ण मारा गया। इसके खिलाफ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ गांधी मैदान और कोतवाली थानाध्यक्ष पर परिवाद दायर किया गया है:"-

0 Response to "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, डीएम चंद्रशेखर, एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा समेत 6 लोगों पर कंप्लेंट केस सीजीएम कोर्ट में दाखिल हुआ है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article