 
किसान कम लागत में उत्पादन अधिक कैसे बढे इसके लिए करें वैज्ञानिक पद्धति से खेती,आदर्श सिंह।
लौरिया, संवादाता,आशीष,प च,बिहार।
प्रखंड के दानियाल परसौना पंचायत के सुअरछाप पीपरा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें उन्नत तरीके से खेती के गुर बताए गए।जिसमें डो्न तकनीकी से छिड़काव एवं अन्य कृषि कार्य के विषय पर किसानों को प्रशिक्षण देने हेतु सेंट्रल साइंटिफिक सप्लाई कंपनी एजीफिनटैक सममुनति एवं यारा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में जमीनी स्तर पर काम करने वाले किसानों के साथ मिलकर उन्नत प्रगतिशील तकनीक डो्न से फसलों पर छिड़काव हेतु सफल प्रशिक्षण किया गया।
एजीफिनटैक किसानो से मिलकर उन्नत तकनीक से खेती करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
वहीं डो्न से फसलों का छिड़काव की विस्तृत जानकारी दी गई।
किसान गोष्ठी का संचालन आदर्श सिंह ने किया जबकि संचालन विभांक धर मिश्रा ने किया। जबकि उन्नत तकनीक से खेती की जानकारी सुधीर सिंह रामगणेश एवं अमित ठाकुर सहित चेन्नई से आई तकनीकी दल ने जानकारी दी।

0 Response to "किसान कम लागत में उत्पादन अधिक कैसे बढे इसके लिए करें वैज्ञानिक पद्धति से खेती,आदर्श सिंह।"
एक टिप्पणी भेजें