नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर महिला मोर्चा ने दिया धन्यवाद
उत्तर प्रदेश न्यूज डिजिटल
निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल/ भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में जिला कार्यालय राजमंदिर केसरिया भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर अपने पूरे कार्यकारिणी के साथ प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया गया। बताया गया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री ने जो बिल पास किए हैं यह एक ऐतिहासिक कदम है। भारत में नारी को हमेशा मां स्वरूप और दैविक स्वरूप में देखा गया है।हमारे संस्कृति के आदि शक्ति भी मां दुर्गा ही हैं एवं मानस की प्रमुख पात्र मां सीता ही है, फिर भी संपूर्ण गुण धर्म होने के बावजूद भी महिलाओं को पुरुष प्रधान समाज में प्रतिक्षण प्रत्येक जगह संघर्ष करना पड़ता था। इस असमानता को दूर करने के लिए यहां विधायक की बिल मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर सभी महिला मोर्चा के सदस्य बने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे, जिला मंत्री अनुराधा शर्मा, जिला मंत्री अंशु देवी, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम देवी, उपाध्यक्ष मीरा देवी, उपाध्यक्ष रेनू गुप्ता, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, उपाध्यक्ष मितु गुप्ता, कार्यकारी की सदस्य नीता देवी, उर्मिला देवी, अमृता देवी, चंदा श्रीवास्तव, विधानसभा, मन की बात प्रभारी प्रिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0 Response to "नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर महिला मोर्चा ने दिया धन्यवाद"
एक टिप्पणी भेजें