स्कूली बच्चों को दी गयी अलबेंडाजोल की गोलियां
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत राजकीय नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोनारटोला चैनपुर में स्कूली बच्चों को कृमिनाशक अलबेंडाजोल की गोलियां दी गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर से आये स्वास्थ्यकर्मी राहुल कुमार ने बच्चों को उक्त कृमि नाशक गोलियों के फायदे से अवगत कराया। बता दें कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 22 सितंबर को सभी बच्चों को कृमि नाशक अलबेंडाजोल की गोलियां खिलाने का सरकारी फरमान था। 5-19 वर्ष के बच्चे को एक गोली चबाकर खाना है।सभी विद्यालयों को अलबेंडाजोल की गोलियां स्ट्रीप्स में उपलब्ध कराया गया था। उक्त बाबत विद्यालय का प्रधान शिक्षक शिव शंकर गिरि ने बताया कि सरकार के प्राथमिकताओं में शिक्षा के साथ सुन्दर स्वास्थ्य भी है। अतएव विद्यालय के सभी बच्चों को कृमि नाशक गोलियां दी गयी है।शेष बच्चों को उक्त गोलियां 27 सितम्बर को दी जाएगी। मौके पर शिक्षिका रींकी कुमारी सहित प्रसून कुमार, विकास कुमार, मंदीप कुमार, प्रिंस कुमार,चंदन कुमार, शिवम् कुमार, लवकुश कुमार, सज्जन कुमार, संजीव कुमार,सुधा कुमारी, सोनम कुमारी, संध्या कुमारी, वर्षा कुमारी, अन्नु कुमारी आदि दर्जनों बच्चे मौजूद थे।

0 Response to "स्कूली बच्चों को दी गयी अलबेंडाजोल की गोलियां"
एक टिप्पणी भेजें