सीमा की सुरक्षा के साथ बंधुत्व और भाईचारे को निभाती है एसएसबी
निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल /भारत-नेपाल सीमा का शहर रक्सौल एक समय ऐसा था, जब यहां के लोग दहशतगर्दी में रहने को विवश थे। शाम होते ही बॉर्डर क्षेत्र एवं नहर रोड में जाना मुश्किल होता था। परंतु जबसे भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की तैनाती हुई तबसे धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो गया और लोग अमन चैन से रहने लगे। गत माह से मैत्री पुल पर एसएसबी के एक टीम को लगाई गई है, जो वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व संदिग्ध लोगों पर नजर रखती है। इस तैनाती के बाद एक नाबालिग को तस्करों से रेस्क्यू भी कराया जा चुका है। इस संबंध में एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर एसएसबी की तैनाती ही सुरक्षा के लिए हुई है न की सीमा क्षेत्र के लोगों को परेशान करने के लिए। एसएसबी अपनी सेवा सुरक्षा और बंधुत्व पर ही कार्य करती है, एसएसबी की तैनाती सीमा के हर आवागमन स्थलो पर है, जहां से जवान आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर बनाए रखते हैं। सीमा के लोगों के लिए सुरक्षा देने के साथ समय-समय पर लोगों को कई प्रकार के प्रशिक्षण भी देते हैं, ताकि युवाओं को स्वरोजगार भी मिले, साथ ही सिविक एक्शन प्रोग्राम कर बॉर्डर में रहने वाले लोगों के पालतू जानवरों का मुफ्त में इलाज भी करती है।

0 Response to "सीमा की सुरक्षा के साथ बंधुत्व और भाईचारे को निभाती है एसएसबी"
एक टिप्पणी भेजें