-->
कुख्यात गैंग के दो गुर्गे चढ़े रक्सौल पुलिस के हत्थे, पंजाब एवं राजस्थान सहित कई जगह मामले दर्ज

कुख्यात गैंग के दो गुर्गे चढ़े रक्सौल पुलिस के हत्थे, पंजाब एवं राजस्थान सहित कई जगह मामले दर्ज

 



निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल /भारत के कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस विश्रोई एवं विक्रम बरार गैंग के दो बदमाश सोमवार को रक्सौल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। उक्त बाबत मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लारेंस विश्रोई और विक्रम बरार गैंग के कुछ गुर्गे सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके बाद एसपी ने एक टीम गठित की, उक्त टीम ने रक्सौल से विश्रोई गैंग और विक्रम बरार गैंग के कुख्यात दो बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ निवासी शशांक पांडेय और दूसरा पूर्वी चंपारण के हरपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवन साह को गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से एक नाइन एमएम पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमे शशांक पांडेय पर अंबाला सेक्टर 9 के आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिलापरिषद सदस्य मक्खन सिंह लवाना से 50 लाख की रंगदारी व घर पर फायरिंग करने के आरोप में पंजाब पुलिस उसे खोज रही है। दूसरी बड़ी वारदात शशांक पांडेय पर 2021 में जयपुर के चोमू थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की डकैती के कांड में मामला दर्ज है। तीसरा शाहाबाद कुरुक्षेत्र में 5 पिस्टल के साथ शशांक पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। अंबाला में एक और डकैती का मामला इस पर दर्ज है। वही दूसरा गिरफ्तार शूटर त्रिभुवन साह पर हरपुर थाना में दो मारपीट का मामला दर्ज है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। वही क्षेत्र में दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने के फिराक में थे। ये दोनो अपराध कर दुबई एवं नेपाल के काठमांडू भाग जाते थे। उन्होंने बताया कि यह जिला पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है। गठित टीम में एएसपी राज सहायक, डीएसपी रक्सौल धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रक्सौल नीरज कुमार, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर ज्वाला कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष रामगढ़वा इंद्रजीत पासवान शामिल थे।

0 Response to "कुख्यात गैंग के दो गुर्गे चढ़े रक्सौल पुलिस के हत्थे, पंजाब एवं राजस्थान सहित कई जगह मामले दर्ज "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article