ब्रह्मकुमारी ओमशांति आश्रम में मनाया गया विजयदशमी पर्व
निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल / विजयदशमी के उपलक्ष्य में इस महापर्व के यथार्थ अर्थ को समझाते हुए ब्रह्माकुमारी ओम शांति आश्रम वार्ड नं 22 नागा रोड रक्सौल के प्रांगण में बड़े ही हर्षो उल्हास से एक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संचालिका ज्ञानू बहन के द्वारा किया गया। जिसमें सभी को इस पावन पर्व का महत्व समझाते हुए ज्ञानू बहन ने कहा कि विजयदशमी हमारे अंदर के विषय विकार रूपी रावण पर विजय प्राप्त करने का प्रतीक है। जिससे हमारे जीवन में सुख संपन्नता आती है और आज के युग में दुख अशांति रूपी रावण सब पर हावी है। अतः हमें दुर्गा बन दुर्गुण का नाश करना है। ये दिवस हमें सिखलाता है कि अपने दुर्गुण का नाश कर, सब के प्रति शुभ दृष्टि और शुभ सोच रखना है। इसी से हमारा विश्व सुंदर बनेगा और एक दूसरे के प्रति सम्मान होगा और सभी के जीवन में शांति खुशी का वास होगा। इसी के साथ सभी ने बड़े ही हर्ष से ये पावन पर्व मनाया और एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई दी।

0 Response to "ब्रह्मकुमारी ओमशांति आश्रम में मनाया गया विजयदशमी पर्व"
एक टिप्पणी भेजें