-->
पीसीओएम अवार्ड से सम्मानित हुए रक्सौल स्टेशन अधीक्षक

पीसीओएम अवार्ड से सम्मानित हुए रक्सौल स्टेशन अधीक्षक

 




 निखिल राज अनुमंडल ब्यूरों चीफ रक्सौल /स्थानीय स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को पीसीओएम ऑवार्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के मुख्यालय समस्तीपुर में गत 20 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के बीच मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा यह पुरस्कार स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को दिया गया। गौरतलब है की उत्कृष्ट कार्य को लेकर एसएस श्री सिंह को पूर्व में भी डीआरएम स्तर पर कई ऑवार्ड प्राप्त हो चुके है। इधर, पीसीओएम हाजीपुर ऑवार्ड मिलने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए स्टेशन अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि उन्हे गर्व की है कि वे भारतीय रेल की सेवा कर रहे है और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिये गये टॉस्क को निष्ठा के साथ पूरा कर रहे है। वहीं स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुरस्कृत किये जाने पर डीसीआई संजय कुमार शर्मा, आरपीएफ निरीक्षक ऋतु राज कश्यप, यातायात निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, माल अधीक्षक प्रबोध कुमार, वाणिज्य अधीक्षक मानिकचंद, मुख्य चल टिकट निरीक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षण पर्यवेक्षक सुनिल कुमार सिंह, सीएलआई अशोक कुमार सिंह, सीडब्लूएस उमेश कुमार, उप स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार सिंह, सतीश कुमार जायसवाल सहित अन्य रेल कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

0 Response to "पीसीओएम अवार्ड से सम्मानित हुए रक्सौल स्टेशन अधीक्षक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article