-->
रीठी थाना प्रभारी की प्रताडना से परेशान रीठी थाने में पदस्थ आरक्षक ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने गेट में की आत्मदाह की कोशिश

रीठी थाना प्रभारी की प्रताडना से परेशान रीठी थाने में पदस्थ आरक्षक ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने गेट में की आत्मदाह की कोशिश






सुसाइड नोट पोस्ट कर आरक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास रीठी में पदस्थ है आरक्षक, बच्ची के चौक समारोह के लिए मांगा था अवकाश



कटनी ॥ बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक आरक्षक ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे समय रहते यहां मौजूद पुलिसकर्मियों नें पकड़ लिया। 

इस सबंध मे प्राप्त जानकारी अनुसार रीठी थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील बागरी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से 5 दिन की छुट्टी की मांग कर रहा था। आरोप है कि सुनील को रीठी के थाना प्रभारी अवकाश के लिए रवानगी नहीं दे रहे थे। इसी से व्यथित आरक्षक आज पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लेकर गया। इसी बीच उसने कार्यालय के बाहर अपने साथ लाये बोतल मे केरोसिन को अपने ऊपर उड़ेल लिया। घटना के बाद हड़कंप मचा जैसे तैसे आरक्षक को रोका गया। पुलिस अधिकारी पूरे मामलें की जाँच कर रहे हैं।

0 Response to "रीठी थाना प्रभारी की प्रताडना से परेशान रीठी थाने में पदस्थ आरक्षक ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने गेट में की आत्मदाह की कोशिश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article