नौका टोला में दुमुहा सांप को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
गुरुवार, 30 नवंबर 2023
Comment
वाल्मीकि नगर/ कृष्णा कुमार /ब्लौक रिपोर्ट/जिला पश्चिम चंपारण/बिहार।
इन दिनों वाल्मीकि नगर के रिहायशी इलाकों के गांवो व सरेहो मे दुमुहा सांप के निकलने से ग्रामीणों में दहशत। आपको बता दें कि बुधवार को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के नौका टोला में एक दुमुहा सांप को देख कर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई।सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वंरक्षी आजाद कुमार के नेतृत्व में वन कर्मिय मणिभूषण कुमार ,विजय कुमार गुप्ता, अमरेश चौधरी, अभिषेक गुप्ता आदि वन कर्मियों के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंच कर दुमुहा सांप को कडी मशकत के बाद पकड़कर वीटीआर को वन परिसर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

0 Response to "नौका टोला में दुमुहा सांप को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।"
एक टिप्पणी भेजें