-->
विदेशी शराब के साथ एक धराया, भेजा गया जेल

विदेशी शराब के साथ एक धराया, भेजा गया जेल

 




निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल /शहर के बाट्टा चौक से विदेशी शराब के साथ एक युवक हुआ गिरफ्तार। इसकी जानकारी देते हुए एस आई एकता सागर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की एक खेप मैतृ पुल के तरफ से भारत में प्रवेश करने वाली है। जिसके बाद एक टीम गठीत कर एकता सागर के नेतृत्व में बाट्टा चौक पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक शराब करोबारी एक थैला में रखकर 8 बोतल शराब ब्लैक ओके नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर कर तेजी से भाग रहा था तभी पुलिस ने उसे रोक कर जांच किया तो शराब पाया गया। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार शराब करोबारी की पहचान शहर के कोईरिया टोला वार्ड नं. 24 निवासी रमेश दास के पुत्र 19 वर्षिय रामबाबू दास के रुप में की गयी है।

0 Response to "विदेशी शराब के साथ एक धराया, भेजा गया जेल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article