-->
भारत-नेपाल बॉर्डर से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल बॉर्डर से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

 




•भारतीय आधार कार्ड सहित कई कागजात बरामद


निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल / भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से एसएसबी ने जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस बार गिरफ्तारी इमिग्रेशन जांच केंद्र के पहले ही एसएसबी की जांच केंद्र मैत्री पुल पर की गई है। एसएसबी द्वारा जांच के क्रम में उक्त बंगलदेशी संदिग्ध नागरिक पकड़ा गया है। बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मुगर अली का पुत्र सैफुल खान के रूप में हुआ है, जो बांग्लादेश के दौतीया पोस्ट कमालपुर थाना धनराई जिला ढाका बांग्लादेश का निवासी है। इसके पास से भारतीय आधार कार्डज़ पैन कार्ड, एटीएम कार्ड एव बांग्लादेशी आईडी कार्ड के साथ भारत नेपाल बॉर्डर से पकड़ कर हरैया थाना को सौंपा दिया गया है। वही हरैया पुलिस बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ कर रही है। हरैया पुलिस के द्वारा बांग्लादेशी नागरिक सैफुल खान से पूछताछ के दौरान बताया गया कि 2018 में भारत बांग्लादेश रंगपुर बॉर्डर पर एक एजेंट मोहम्मद मौजिद नामक व्यक्ति के माध्यम से भारत मे प्रवेश किया था। इसके लिए उसने 20 हजार रुपये लिए थे। वही से सिलीगुड़ी होते हुए वह नेपाल के काठमांडू चला गया था। जहां वह सिलाई का काम करता था, लेकिन नागरिकता नही रहने के चलते उसे हमेशा पकड़े जाने का डर बना रहता था। फिर वह भारत के गुजरात के अहमदाबाद नरौला में जा कर रहने लगा, वहाँ पर किसी अकबर नामक व्यक्ति से संपर्क किया व उससे फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड बनवाया जिसके आधार से बैंक में खाता खोलवाया। इसके लिए अकबर को पांच हजार रुपये देना पड़ा था। उसने बताया कि वो नेपाल के काठमांडू में किसी के शादी में शामिल होने जा रहा था, तब तक मैत्री पुल पर एसएसबी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त बाबत हरैया ओपी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि कागजी कार्रवाई किया जा रहा है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

0 Response to "भारत-नेपाल बॉर्डर से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article