ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कहा 1 करोड़ बेघरों को 5 साल में घर उपलब्ध कराएगी सरकार ।
लौरिया,आशीष जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एक सीएम हैं,जो सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर चलते हैं।अभी तक की सबसे अच्छी सरकार नीतीश जी की है। उक्त बातें शनिवार को विशुनपुरवा पोखरा परिसर में आयोजित आमसभा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षों में एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाया जाएगा। नीतीश जी ही एक ऐसे सीएम हैं, जो जात पात की राजनीति नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल जाति के नाम पर लोगों का ध्यान भटका कर अपना स्वार्थ साधने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे। यदि केंद्र सरकार बिहार को विशेष दर्जा देती है तो राज्य में और चौमुखी विकास होगा। केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि बिहार बहुत ज्यादा तरक्की करे।उन्होंने कहा कि पास करने बच्चों को सरकार प्रोत्साहन राशि देती है।
इधर बालमिकीनगर सांसद सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार से अच्छी कोई सरकार न थी, ना होगी और ना कभी होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश जी बिहार में विकास का बाहर बहा रहे हैं। एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया और प्रखंड प्रमुख के मांगों का समर्थन किया है। प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने किसानों के गन्ना के मूल्य को बढ़ाने की बात कही, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी हो सके। पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने क्षेत्रों में कराए गए विकास पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन अनिल कुमार ने किया।मौके पर राजद के मुंशी ठाकुर, चित्रसेन द्विवेदी एकरामुल हक असलम खां बीडीसी हरि शर्मा, प्रखंड के सभी मुखिया,पार्टी के कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

0 Response to "ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कहा 1 करोड़ बेघरों को 5 साल में घर उपलब्ध कराएगी सरकार ।"
एक टिप्पणी भेजें