-->
लौरिया सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश।

लौरिया सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश।

 



लौरिया,आशीष मिडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण, बिहार।


आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी मिट्टी के सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश।

एन एच 727 से नंदनगढ़ जाने वाली छवर का पक्कीकरण नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस छवर पर नहीं पड़ा है जिससे आज भी लगभग दो किलोमीटर सड़क मिट्टी का ही है‌जो बरसात के दिनों में प्रायः

आवागमन बंद रहता है।

इस सड़क के निर्माण हो जाने से नगर पंचायत लौरिया में जाम की समस्या का निजात हो जायेगा।एन एच 727 मुख्य सड़क से नंदन गढ़ सड़क में मिलने वाली छवर आज तक पक्की सड़क में तब्दील नहीं हो सकी है।

ग्रामीण राजेश महतो मखन महतो ललन मदन मोतीलाल मनु दशरथ डोमा साह देव महतो गनी मियां कमरल होदा आदि ने बताया की आजादी के इतने दिनों के बाद भी इस सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से यह सड़क आज भी मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पाया है ,वहीं गांव की छवर वाली सड़क को पक्कीकरण करने की मांग उठने लगी है

इस संबंध में जिला पदाधिकारी सहित सड़क निर्माण विभाग का ध्यानआकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों ने इस छवर सड़क

को मुख्य सड़क से जोड़ने व पक्कीकरण करने की मांग की है।

0 Response to "लौरिया सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article