सरकार के महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना का काम लौरिया में अधुरा,नहीं होता पानी का सप्लाई,लोगों में आक्रोश।
करोड़ों खर्च के बावजूद
नहीं मिल रहा लोगों को शुद्ध पेयजल।
लौरिया,आशीष मिडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
लौरिया प्रखंड मुख्यालय के नगर पंचायत लौरिया में हर घर को जल योजना नहीं मिल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार लौरिया नगर पंचायत में कुल चौदह वार्ड है, जिनमें से किसी भी मोहल्ले में नहीं हो रही है नल से जल की आपूर्ति।
किसी भी वार्ड में योजना धरातल पर नहीं है। करोड़ों की लागत से प्रखंड कार्यालय परिसर में टंकी बनकर तैयार है, वहीं पंचायत चुनाव के पांच साल बीतने के बावजूद योजना धरातल से कोसो दूर है। जबकि लौरिया पंचायत में नल जल योजना फिसड्डी साबित हो रहा है। किसी भी घर में जल उपलब्ध नहीं हो पाया है। बता दें की लौरिया पंचायत के चौदह वार्ड में पीएचडी विभाग द्वारा टेंडर के माध्यम से नल जल योजना पूरा कराया गया है जिसकी कार्य धीमा है। विभाग द्वारा दो संवेदको के माध्यम माध्यम से काम कराया गया है। लौरिया पंचायत के अंदर पांच छोटे टंकी एवं एक प्रखंड कार्यालय परिसर में बने बड़ी टंकी से सप्लाई होने है जिसमें प्रखंड कार्यालय के टंकी को छोड़कर सभी टंकी का निर्माण हो चुके हैं। तथा पाईप वायरिंग का काम पुरा हो चुका है। परंतु पानी की सप्लाई नहीं होना चिंतनीय है। इस संबंध में जेई के दुरभाष नंबर 7739324986 पर संपर्क करने पर बताये की सप्लाई चालू है।
वहीं ग्रामीण जीतेन्द्र, दशरथ, संतोष आदि ने बताया की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लौरिया में विभागीय उदासीनता के कारण पांच साल होने के करीब भी जल उपलब्ध नहीं होने पर जिला पदाधिकारी से ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।

0 Response to "सरकार के महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना का काम लौरिया में अधुरा,नहीं होता पानी का सप्लाई,लोगों में आक्रोश।"
एक टिप्पणी भेजें