प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार ग्रामीणों के बीच किया गया
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023
Comment
वाल्मीकि नगर/ कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिमी चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकि नगर के टंकी बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर और गनौली पंचायत भवन में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलाए जा रहे। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार ग्रामीणों के बीच किया गया।और ग्रामीणों को उस के फायदे के बारे में बताया गया।और लगभग दो दर्जन काउंटर लगाकर सभी विभागों के संबंधित वंचित लाभुकों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस वितरण, आयुष्मान कार्ड में नए रजिस्ट्रेशन और जानकारी, विभिन्न बैंकों द्वारा लोन लेने की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रचार प्रसार ,प्रधानमंत्री द्वारा किसान भाइयों को दिए जाने वाले वित्तीय सहयोग की जानकारी, केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त राशन योजना का प्रचार प्रसार, आदि की जानकारी विशेष रूप से ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर आयुष्मान भारत टीम के नोडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला प्रबंधक सतीश कुमार, डीडीएम नाबार्ड गोपाल पंडित, सुधांशु कुमार झा, वाल्मीकि नगर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश माझी, मुखिया पन्नालाल साह, उप मुखिया रवि प्रकाश गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग बगहा की टीम, लेखपाल अमित कुमार, रोजगार सेवक राजेश कुमार, के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।


0 Response to "प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार ग्रामीणों के बीच किया गया"
एक टिप्पणी भेजें