-->
लाकड सिसई पंचायत में बन रहे विधालय भवन निर्माण में हो रहे अनियमितता।

लाकड सिसई पंचायत में बन रहे विधालय भवन निर्माण में हो रहे अनियमितता।

 




लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।


लौरिया प्रखंड के लाकड सिसई पंचायत में बन रहे विधालय भवन निर्माण में हो रहे अनियमितता तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य संवेदक द्वारा नहीं कराये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

निर्माण स्थल पर बगैर प्राक्कलन बोर्ड लगाए कार्य करायें जाने तथा अन्य कार्य में मुखिया ने अनियमितता का आरोप लगाया है।मुखिया मैमुन नेशा ने प्रखंड के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया की इस पंचायत में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहीं था काफी मशक्कत के बाद पंचायत में विधालय भवन का निर्माण कराया गया।इस विधालय के निर्माण हो जाने से पांच किलोमीटर के रेंज में पड़ने वाले सभी छात्र एवं छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगी उन्हें पढ़ाई हेतु अब ज्यादा दुर नहीं जाना पड़ेगा।

परंतु निर्माणाधीन विधालय भवन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कराये जाने से मुखिया ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए विधालय भवन निर्माण में अनियमितता नहीं बरतने की बात कहते हुए बताया की इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता से दुरभाष पर इस संबंध में जानकारी दी गई । वहीं निर्माण स्थल पर बगैर प्राक्कलन बोर्ड लगाए कार्य कराना गलत है इस संबंध में संबंधित विभाग को लिखकर इस संबंध में जांच करने हेतु दिया जायेगा।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि मो जहीर ने बताया की विधालय भवन निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है ।इस संबंध में जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की जायेगी। मौके पर ग्रामीण विजन शाह मजेदार मिया नंदलाल साह मैनेजर। मियां भुखल राम, रूपन सिंह गोपाल साह मनन मिया बिंदेश्वर राम अरुण ढोडा मुखिया नथुनों मुखिया आदि उपस्थित रहे

वहीं इस संबंध में संवेदक लश्रमण सिंह के दुरभाष पर संपर्क करने पर बताया की सारे कार्य प्राक्कलन के अनुसार ही कार्य कराये जा रहे हैं।

0 Response to "लाकड सिसई पंचायत में बन रहे विधालय भवन निर्माण में हो रहे अनियमितता।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article