-->
आज फाइनल मैच में मोनार्क बेतिया की टीम ने एलेवेन स्टार लौरिया की टीम को 7 विकेट से हराया।

आज फाइनल मैच में मोनार्क बेतिया की टीम ने एलेवेन स्टार लौरिया की टीम को 7 विकेट से हराया।

 



लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।


लौरिया प्रखंड के कटैया हाई स्कूल के टुरनामेंट में मुख्य अतिथि एसडीएम नरकटियागंज सुर्य प्रसाद गुप्ता प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक राजस्व अधिकारी शशिरंजन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता को शील्ड व नगद राशि देकर किया सम्मानित।

मुख्य अतिथि एसडीएम सुर्य प्रसाद गुप्ता ने कहा खेल एकता व अनुशासन दोनों सिखाता है । आप दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

वहीं वरीय उप समाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक ने कहा की जनप्रिय खेल है जो हर जगह खेले जाते हैं।

वहीं प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा की टुरनामेंट के आयोजन से खिलाडियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। वहीं सभी खिलाड़ियों को चुस्त-दुरुस्त रहने हेतु सीख मिलता है।

मैच में एलेवन स्टार लौरिया के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओभर 4 गेंदें में मात्र 84 रन बनाकर आल आउट हो गए जबाब में मोनार्क बेतिया की टीम ने तेरह ओभर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लौरिया की टीम को रौद खिताब पर किया कब्जा।

इस प्रकार मोनारक बेतिया की टीम ने लौरिया की टीम को सात विकेट से रौंद कर शील्ड पर किया कब्जा।

टुरनामेंट के सफल आयोजन में समिती के उपाध्यक्ष राजेश यादव सचिव मो अतिउललाह विजय यादव संतोष सिंह राजकिशोर सिंह अभय श्रीवास्तव सूहैब अफजल मंटु का सराहनीय योगदान रहा,मैच देखने हेतु दर्शकों की संख्या काफी रही जो शाम तक डटे रहे।

0 Response to "आज फाइनल मैच में मोनार्क बेतिया की टीम ने एलेवेन स्टार लौरिया की टीम को 7 विकेट से हराया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article