पुर्व विधायक सह पुर्व पेट्रोलियम सचिव राघव शरणं पांडे के छोटे पुत्र रक्षित पांडे के असामयिक निधन पर शोक।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
बाल्मीकि विकास मंच के संस्थापक बगहा के पुर्व विधायक सह पुर्व पेट्रोलियम सचिव राघव शरणं पांडे के छोटे पुत्र रक्षित पांडे के असामयिक निधन तेरह सितम्बर को अमेरिका में हो गया था।उनके मृत्यु उपरांत उनका अंतिम संस्कार अमेरिका में ही किया गया था।।
वहीं रक्षित पांडे के असामयिक मृत्यु उपरांत पैतृक गांव रमौली में श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की गई।जिसमें उनके तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उपस्थित अतिथियों ने आर एस पांडे का ढांढस बंधाया। तथा श्रंद्धाजलि समर्पित की गई।स्व रक्षित पांडे अमेरिका में बैंकिंग सेकटर में वरीय अधिकारी थे तथा सपरिवार अमेरिका के शहर में रहते थे। उपस्थित श्रंद्धाजलि सभा में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अजय शाही एचपीसीएल के महाप्रबंधक अंजय पवार प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी राकेश सिंह प्रकाश राय संतोष कुमार राव बीरबल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "पुर्व विधायक सह पुर्व पेट्रोलियम सचिव राघव शरणं पांडे के छोटे पुत्र रक्षित पांडे के असामयिक निधन पर शोक।"
एक टिप्पणी भेजें