-->
लौरिया नगर पंचायत लौरिया में अब वसुली होगी होल्डिंग टैक्स

लौरिया नगर पंचायत लौरिया में अब वसुली होगी होल्डिंग टैक्स

लौरिया, आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।





नगर पंचायत लौरिया के अस्तित्व में आने के बाद नगर पंचायत लौरिया के राजस्व वसूली हेतु होल्डिंग टैक्स की वसुली शीध्र ही किया जायेगा।

कार्यालय में इस संबंध में वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मुख्य पार्षद सीता देवी उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी इओ लक्ष्मण प्रसाद एवं संबंधित ऐजेंसी के निदेशक शैलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

इस संबंध में उदघाटन के बाद इओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया की नगर पंचायत लौरिया के होल्डिंग टैक्स वसुली की जिम्मेदारी मल्लिका अर्जुन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लिमिटेड बेतिया को सौंपी गई है।अब नगर पंचायत लौरिया के नगर वासियों को अपने मकान व आवासीय जमीन की होल्डिंग टैक्स देने होगे।सभी प्रकार के मकानों का टैक्स का निर्धारित राशि तय किया गया है जिनमें प्रधान सड़क मुख्य सड़क एवं अन्य सड़क के दर अलग-अलग निर्धारित है।

मुख्य पार्षद सीता देवी ने कहा नगर पंचायत लौरिया के सर्वांगीण विकास में होल्डिंग टैक्स से वसूली से नगर पंचायत लौरिया के राजस्व में वृद्धि होगी जिससे क्षेत्र का विकास होगा।

वहीं उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी ने भी नगर पंचायत लौरिया वासीयों से होल्डिंग टैक्स ससमय जमा करने की अपील की।

वहीं संबंधित एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदर्श भारद्वाज ने नगर पंचायत लौरिया के होल्डिंग टैक्स कितना निर्धारित है इस विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।

मौके पर पुर्व मुखिया संजय कुमार पुर्व पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह वार्ड पार्षद पप्पू मिश्रा लालबाबु राम बद्री यादव रोहित कुमार सिंह अमित वर्मा सैयद तनवीर हैदर वीरेन्द्र राय मनु कुमार राहुल पासवान मोहफील मियां धनंजय कुमार सहित टैक्स कलेक्टर अतुल तिवारी अंकित उपाध्याय हर्षित कुमार अनंत कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Response to "लौरिया नगर पंचायत लौरिया में अब वसुली होगी होल्डिंग टैक्स"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article