विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रविवार, 17 दिसंबर 2023
Comment
दिनांक 17 दिसम्बर को बलरामपुर जनपद के गैंसड़ी ब्लॉक के मटेहना ग्रामसभा तथा पचपेड़वा ब्लॉक के त्रिलोकपुर ग्रामसभा में जिला प्रशासन बलरामपुर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन पर बोलते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होकर अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवा रहे हैं। आज की तारीख तक 5 लाख से भी अधिक गांवो को ODF प्लस (खुले में शौच मुक्त) की श्रेणी प्राप्त हो चुकी है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बारह हजार की सहयोग राशि से शौचालय का निर्माण घर घर हुआ है। बहन बेटियों की अस्मिता को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार की यह योजना अभिनंदनीय है।" उक्त अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, ग्रामप्रधान बृज मोहन मौर्या, ग्रामप्रधान सलमान रज़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद मौर्या, सेक्टर संयोजक लालजी यादव, बूथ अध्यक्ष विजय प्रकाश उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष राधे श्याम गुप्ता गोविन्द प्रताप सिंह, जग प्रसाद यादव, मंगल शुक्ला समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।


0 Response to "विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें