बेतिया में झपट्टामार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, पहले पीटा फिर बाइक को फूंका
रविवार, 17 दिसंबर 2023
Comment
पश्चिमी चंपारण : लौरिया में झपट्टामार बाइक सवार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई की। ग्रामीण उतने पर भी नहीं माने और आक्रोशित लोगों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अक्रोशित लोगों से दोनों युवकों को छुड़ाया और अपने कब्जे में लेकर उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पूरा मामला एनएच 727 लौरिया- बगहा मार्ग में स्थित टोल प्लाजा के पास का है, जहां एक बाइक पर सवार दो झपट्टामार बदमाश एक पैदल जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया और उनकी पहले जमकर पिटाई की। इधर जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक सैकड़ों अज्ञात लोगों ने झपटा गिरोह की बाइक में आग लगा दी और देखते ही देखते बाइक धूं-धूंकर जल गई।
0 Response to "बेतिया में झपट्टामार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, पहले पीटा फिर बाइक को फूंका"
एक टिप्पणी भेजें