-->
बेसहारा महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

बेसहारा महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

 निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/



विश्व स्तरीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई की इकाई लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने मानवीय मूल्यों एवं कर्तव्यों के मद्देनजर रक्सौल में कार्यरत बहुत ही नेक एवं अनुकरणीय समाजसेवी क्रियाकलापों मे सहभागिता रखने वाली संस्था माहेर ममता निवास की संस्थापक सिस्टर लूशी कुरियन के रक्सौल आगमन पर क्लब के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व मे सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन,क्लब मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ, लायन साइमन रेक्स, लायन आमोद कुमार, लायन राजन कुमार, सौरभ चौरसिया आदि ने क्लब हंगर प्रोजेक्ट के तहत खाद्य सामग्रियों चावल, दाल, आटा, सरसों तेल, नमक, साबुन, सर्फ आदि भेंट किया। साथ हीं आश्रय लिए बेसहारा महिलाओं को बिस्कुट एवं उर्जात्मक पेयपदार्थ खिलाया। जिसकी जानकारी देते हुए क्लब मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने बताया कि लायंस क्लब सदैव समाजिक क्रियाकलापों को करने में तत्पर रहता है। वहीं महामहिम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सिस्टर लूशी कुरियन ने औपचारिक बातचीत के क्रम में बताया कि रक्सौल मे संस्था की अपना विशाल भवन के लिए जमीन की खरीदगी कर भूमि पुजन हो चुका है, जिस पर आलिशान भवन निर्माण कराया जाएगा, जहां पूर्ण साज-सज्जा से सुसज्जित एवं परिवारिक माहौल में बेसहारा महिलाओं, पुरूषों तथा बच्चों का समुचित ख्याल रखते हुए अपनापन का एहसास दिलाने का प्रयास रहेगा। अपनी सादगी भरी जिंदगी सिस्टर कुरियन ने बेसहारा लोगों के समर्पित कर दिया है। माहेर ममता निवास रक्सौल के कॉर्डिनेटर वीरेन्द्र कुमार ने स्थानीय गणमान्य लोगों एवं समाजसेवी संस्थाओं से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि बिहार में संचालित प्रथम रक्सौल के इस संस्था में अधिक से अधिक मानवीय संवेदनाओं के तहत बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिसके लिए उन्होंने एक खाता नंबर तथा क्यूआर कोड भी जारी करते हुए कहा कि पुनीत कार्य में सभी लोग अपने-अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान करें। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं संस्था के कर्मचारियों तथा बेसहारा महिलाओं ने लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा व आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही क्लब के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि समाजिक हितार्थ कार्यों के लिए लायंस क्लब सदैव तत्पर है।

0 Response to "बेसहारा महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article