-->
दर्जन तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गाय और बैल को एस एस बी ने किया जब्त

दर्जन तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गाय और बैल को एस एस बी ने किया जब्त

 वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिम चंपारण/बिहार।



एसएसबी 21 वी वाहिनी रमपुरवा ई कंपनी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए।लगभग एक दर्जन तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गाय और बैल को शनिवार की शाम जब्त कर लिया ।इस बाबत पूछे जाने पर रमपुरवा बीओपी के कंपनी कमांडर निरीक्षक हेमराज राम ने बताया कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी की कुछ मवेशी तस्कर के द्वारा गाय और बैल को भारत के रास्ते नेपाल की ओर ले जाया जा रहा थे।इस सुचना को गंभीरता से लेते। हुए एसएसबी के उपनिरीक्षक तानियो दादा के नेतृत्व में जवानो के टीम को उक्त स्थल पर भेजा गया।जहां चंपामई स्थान के समीप कुछ तस्करों को मवेशियों को मारते पीटते ले जाते देखा गया। एसएसबी के जवानों को देख मवेशी तस्कर मवेशियों को छोड़ कर अंधेरे का लाभ लेकर मौके से भागने में सफल रहे।बाद में जब्त किए गए मवेशियों में 6 बैल और 7 गाय थी। को पकड़ कर वाल्मीकिनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि कुल 13 गाय और बैल को एसएसबी के द्वारा थाना को सौंपा गया है।आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए अज्ञात मवेशी तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

0 Response to "दर्जन तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गाय और बैल को एस एस बी ने किया जब्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article