लौरिया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में।
शनिवार, 2 दिसंबर 2023
Comment
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में जवाहिरपुर गांव के रत्नेश कुमार ने अंचल अधिकारी लौरिया को लिखीत आवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कारवाई की मांग की है।आवेदक रत्नेश कुमार ने आवेदन में बताया है की उक्त जमीन पर कब्जा नहीं करने संबंध में थाना ने रोक लगाई थी परंतु धड़ल्ले से सरकारी जमीन पर कब्जा की जा रही है। रत्नेश कुमार ने अपने दिए आवेदन में बताया है की उक्त जमीन पर वीर महतो पिता बिसस्वर महतो द्वारा कब्जा किया जा रहा है इस संबंध में आवेदक ने जनता दरबार सहित अन्य अधिकारी से आवेदन देकर गुहार लगाई है।

0 Response to "लौरिया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में।"
एक टिप्पणी भेजें