हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न।
लौरिया,आशीष, मीडिया प्रभारी,
पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
आज शनिवार को लौरिया प्रखण्ड मैं
हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तत्वावधान में मटियरिया पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय मटियरिया और साथ धोबनी पंचायत में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अजय कुमार मटियरिया पंचायत के मुखिया संजय पाठक, धोबनी पंचायत मुखिया सुरेन्द्र राम सहित पंचायत व प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वहीं उजाला योजना के तहत गरीबों को गैस सहित किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत संबंधी जानकारी दी गई।
वहीं मौके पर पंचायत सचिव गोपाल जी तिवारी, मनहोर तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि मो जहीर, सुलमान मुखिया,प्रखंड सनमेवक श्री मति पूनम सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

0 Response to "हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न।"
एक टिप्पणी भेजें